मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे नायब सैनी

सांसद से मुख्यमंत्री बने नायब सैनी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया। यहां गांव उमरी में पांच एकड़ में बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक की सौगात दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यह जमीन उपलब्ध करवाई गई है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक सुभाष सुधा, विधायक ईश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

समाज के लोगों की लंबे अर्से से मांग थी कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर का निर्माण किया जाए। इस विषय को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कुछ समय पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्राम गृह में एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत हुई और इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनको आश्वासन दिया कि कुरुक्षेत्र की ही पावन धरा पर मंदिर के साथ-साथ स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में ही एक कार्यक्रम के दौरान की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here