हरियाणा: टिकट कटने के बाद किरण चौधरी का एलान, कहा- पार्टी का फैसला सिर माथे

कांग्रेस ने हरियाणा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से राव दान सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद किरण चौधरी ने समर्थकों की मीटिंग ली। इस मौके पर किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी का फैसला सिर माथे पर। वह पार्टी का झंडा बुलंद करेंगी। वहीं, श्रुति ने कहा कि मैं सर्वे में भी ऊपर थी, लेकिन पार्टी में बहुत सी बातें होती हैं। जो निर्णय लिया उसके हिसाब से काम करेंगे।

राव दान सिंह की मदद के सवाल पर श्रुति ने कहा कि मदद करेंगे। चाहते हैं यहां से सीट निकले। ये हलका की लड़ाई का सवाल है। पिता और दादा ने भी ऐसे मोड़ देखे। राजनीतिक रूप से उनको भी रोका गया। ऐसे मोड़ पर संघर्ष करना होता है। कार्यकर्ता निराश ना हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here