नैनी हत्याकांड: पुलिस को जांच में मिले कई चौंकाने वाले तथ्य

नैनी में प्रेमी युगल को गोली मारने और युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। हर बिंदु पर पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। कई लोगों से बातचीत के बाद पुलिस की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने लड़की के पिता शिवम मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटना स्थल से बरामद पिस्टल और चार खोखे को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मामले की छानबीन में जुट गए हैं। 

घटना के मामले में लड़की के पिता शिवम ने थाने में जो तहरीर दी है उसके अनुसार लड़का उनकी लड़की से मिलने के लिए भोर में तीन और चार के बीच घर पहुंचा था। दोनों में क्या बात हुई उन्हें नहीं पता, लेकिन जब गोली चलने की आवाज आई तो वह देखने के लिए छत पर पहुंच गए। वहां लड़की जमीन पर तड़प रही थी, जबकि लड़के की सांसें थम चुकी थीं। लड़की के हाथ में उनका लाइसेंसी पिस्टल था। यह भी आरोप है कि लड़की ने पहले लड़के के सीने में गोली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान बच गई।

Prayagraj News : अरुणव सिंह। फाइल फोटो

रोज भोर में मार्निंग वॉक पर निकलता था अरुणय

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि लड़के और लड़की में काफी दिनों से दोस्ती थी। दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग भी करते थे। लड़का रोज भोर में मार्निंग वाक के समय लड़की से बात करता था और अक्सर मिलने भी आता था। चूंकि घर में प्रवेश करने का रास्ता मुख्य गेट से ही संभव है ऐसे में बिना दरवाजा खोले लड़का घर में दाखिल नहीं हो सकता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गेट किसने खोला या दरवाजा खोलकर ही परिवार के लोग सोए थे, जिससे कि लड़का आसानी से घर में प्रवेश कर गया। दबे जुबान यह भी कहा जा रहा है कि पिता ने लड़की पर दबाव बनाकर लड़के को धोखे से घर पर बुलाया होगा। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह पुलिस की छानबीन पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। 

Prayagraj News :  नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला।

ऑनर किलिंग और किलिंग में उलझा मामला
नैनी में युवक की हत्या और उसकी गर्लफ्रेंड को गोली मारे जाने के मामले में ऑनर किलिंग की भी बात सामने आ रही है। पुलिस की छानबीन में कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि पिता ने ही दोनों को गोली मारी है, जबकि पिता का कहना है कि उनकी लड़की ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल चोरी से लेकर घटना को अंजाम दिया है। जब वह छत पर पहुंचे तो लड़की के हाथ में पिस्टल था और वह खून से लथपथ थी। पिता का यह भी कहना है कि घटना से ठीक पहले जब उन्होंने लड़की को जागते देखा तो लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्ज है और वह बाथरूम जा रही है। जिसके बाद वह सो गए।

Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला।

घर पर पुलिस तैनात

पिता को हिरासत में लेने के बाद घर पर लड़की की मां और उसकी बहन है। पुलिस ने महिला पुलिस तैनात कर दिया है। मामले की छानबीन के लिए कई टीमें मौके पर पहुंची थीं। पिता कांटी में ढाबा चलाते हैं। देर रात वह घर पहुंचे थे और बिस्तर के पास पिस्टल रखकर सो गए, जैसा कि उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here