राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने की लखीमपुर खीरी के आरोपियों को फांसी देने की मांग

मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी में अनुसूचित जाति की दो बहनों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या के बाद शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के जघन्य मामले में राष्ट्रीय महिला एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की और लखीमपुर कांड के दोषियों को फांसी दिए जाने की ग़ुहार लगाई। 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की महिला कार्यकर्ता रिया किन्नर के नेतृत्व में आज दर्जनों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची।  जहां महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। महिला राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की पदाधिकारी रिया किन्नर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में है। लखीमपुर में जिस तरह अनुसूचित जाति की दो बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उनके शव फांसी के फंदे पर लटका दिए गए, यह बेहद जघन्य अपराध है। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे के सवाल पर कहा कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे से उनकी इज्जत वापस नहीं आएगी। इसलिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करती हैं। कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस जघन्य दुष्कर्म व हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here