एनसीपी के विधायक भारत भालके का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

महाराष्ट्र एनसीपी के विधायक भारत भालके का कोरोना महामारी से निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात पुणे के रुबी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। भारत सोलापुर जिले के पंढरपुर सीट से विधायक थे। महाराष्ट्र में कई बड़े नेताओं ने कोरोना महामारी को मात दी है। सबको उम्मीद थी कि वे भी कोरोना को हराकर वापस आ जाएंगे। शरद पवार भी उनसे मिलने के लिए शुक्रवार को अस्पताल गए थे।

कोरोना हुआ था भारत भालके को
हाल ही में भारत भालके कोरोना पॉजिटिव पाए थे। उन्हें इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हुआ था। जिसके बाद उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार रात बारह बजे इलाज के दौरान उनकी दुःखद मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here