निदा खान ने तौकीर रजा को बताया ढोंगी, कहा – भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित

कांग्रेस से गठबंधन के बाद लड़की वाले बयान को लेकर आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान ने भी तौकीर रजा को घेरा है। निदा खान आईएमसी के मुखिया एवं नबीरे आला हजरत तौकीर रजा के बड़े भाई अंजुम मियां की पुत्रवधु हैं और उन्हें तलाक दिया जा चुका है। 

निदा का कहना है कि जब उनका उत्पीड़न हो रहा था तो मौलाना खामोश बैठे थे। अब लड़की होने का हवाला देकर कांग्रेस के साथ आने की बात कह रहे हैं। उस समय पुलिस भी उनकी मदद नहीं करती थी और इतने बड़े खानदान के खिलाफ कार्रवाई से डरती थी। 

मगर अब हालात बदल चुके हैं और उन लोगों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। निदा ने कहा कि आज वह और उन जैसी महिलाएं भाजपा सरकार की वजह से जीवित हैं। 

सपा सरकार में हम पर हमले हुए और फर्जी मुकदमा लिखवाने की कोशिश हुई। मौलाना का लड़कियों को समर्थन सिर्फ के दिखावा है, वह सिर्फ चाहते हैं कि किसी तरह भाजपा सरकार न आए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित हुई हैं। अगर हम जिंदा हैं तो यह भाजपा की देन है। अगर हम जिंदा भी बैठे हैं तो भाजपा की ही देन है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हमारे ऊपर जानलेवा हमले हुए। फर्जी मुकदमे लिखे गए, लेकिन भाजपा सरकार में गुंडागर्दी पूरी तरह से बंद हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here