“प्रसार भारती नहीं, यह प्रचार भारती है”: दूरदर्शन का बदला लोगो तो पूर्व बॉस ने किया तंज

दूरदर्शन के लोगो के नए रंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रसार भारती के पूर्व बॉस और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन पर चैनल के लोगो का भगवाकरण करने का आरोप लगाते हिए कहा कि यह देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है।

पूर्व बॉस ने की कड़ी आलोचना
दरअसल डीडी न्यूज ने हाल ही में एक्स पर एक नया प्रमोशनल वीडियो साझा करते हुए लोगो के नए रंग का खुलासा किया। इसके बाद से इसकी आलोचनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भगवा रंग कहकर सवाल पूछा है कि चुनाव से ठीक पहले यह कदम क्यों उठाया गया। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने एक्स पर लिखा है कि दूरदर्शन ने अपने लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है। मैं इसे चिंता के साथ देखते हुए महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं बल्कि प्रचार भारती हो गया है।

बता दें कि जवाहर सरकार ने 2012 से 2016 तक दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली वैधानिक संस्था प्रसार भारती के सीईओ के रूप में कार्य किया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय प्रसारक ने अपनी ब्रांडिंग के लिए भगवा रंग चुना है और यह अनुचित है। उन्होंने इस कदम को आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने अंदेशा जताया है कि यह रंग मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। 

प्रसार भारती के वर्तमान बॉस ने क्या कहा?
इस बीच प्रसार भारती के वर्तमान सीईओ गौरव द्विवेदी ने जवाहर सरकार के आरोपों का जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह नारंगी रंग है कि और चैनल के ग्राफिक्स को आकर्षक बनाने के लिए इस रंग का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ लोगो ही नहीं बल्कि चैनल ने नई लाइटिंग और उपकरणों सहित अपने लुक और फील को भी अपग्रेड किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here