4 अक्टूबर -आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिये मिश्रित फल दायक रहेगा। आज फंसा पैसा मिल सकता है. नौकरी पेशा लोगों को आज उच्च पद की प्राप्ति भी होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ किसी नेटवर्किंग मार्केटिंग का काम कर सकते हैं। शिक्षा के लिये आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि

आज आपको व्यापारिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग में व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी।  पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी कार्यों में आ रहे अवरोध दूर होंगे। सम्पत्ति का लाभ भी आपको मिल सकता है। शिक्षा को लेकर आ रही अड़चने आज आपके माता पिता के प्रयास से दूर हो सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि

आज ज्यादा भागदौड़ करने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।  आज आपको शत्रु से बच के रहना होगा .आज लम्बी दूरी की यात्रा में जा सकते हैं। धन प्राप्ति के मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। सरकार के लिये काम करने वाले लगो के लिये आज का दिन कम ठीक रहने वाला है।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-हरा

कर्क राशि

आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आज ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। अपनी योग्यता को लेकर आज आपको अति अत्मविश्वास हो सकता है जो आपके लिये ठीक नहीं है।  कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी।  दाम्पत्य जीवन में आपके जीवतंता बनी रहेगी। संतान सुख से ओतप्रोत रहेंगे।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि

कुछ नया कार्य आरम्भ करने के लिये दिन शुभ है। दिन आपके लिये अनुकूल रहने वाला है।  सरकारी कार्यों में आ रही बाधायें दूर हो सकती है। क्रोध आज कुछ अधिक ही रह सकता है।  कोई अच्छी सूचना आज आपको मिल सकती है। आज आपके संतान के रिश्ते की बात बन सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि

आज कार्यक्षेत्र के विरोधी कमजोर रहेंगे।  विजय आपकी होगी। व्यापार में प्रगति निरन्तर होगी।  आज बुजुर्गो के साथ बहसबाजी हो सकती है।  इससे बचना चाहिये।  लव पार्टनर के साथ अपना व्यवहार आज आप खराब कर सकते हैं।  अपने शब्दो का चयन सोच समझकर करें।  भोग और विलास में विशेष रुचि लेंगे।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-नारंगी

तुला राशि

आज आपको माता की स्वास्थ्य को लेकर की चिन्ता रहेगी। आपका दिन कठिनाइयों से लडने वाला हो सकता है। अपनी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से आपका नुकसान हो सकता है।  अपनी जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। प्रेम में आज आपके साथ कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि

आज सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है।  जिससे शारीरिक क्षमता पर असर पड़ सकता है। घरेलू आवश्यक आवश्यकताओं को पूर्ण करने में कुछ आर्थिक कठिनाई आ सकती है। आज आपके दाम्पत्य जीवन की कटुता आज दूर होगी। प्रेम संम्बन्धों को लेकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संतान के साथ संम्बन्ध मधुर रहेगा।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-मैरुन

धनु  राशि

आज आपको धैर्य रखकर काम करना चाहिये। समय आने पर सब अच्छा होगा। एक साथ कई सारे काम आने से दुविधा उत्पन्न होगी। आज आपके सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में तनाव ज्यादा रह सकता है। बच्चों के लिये आज दिन समय निकालेंगे । उनको पढ़ाने लिखाने का काम कर सकते है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

मकर राशि

आज का दिन आपका काफी बेहतरीन रहने वाला है।  आज आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा।  व्यापार में नयी डील हो सकती है।  भविष्य की योजनाओं हेतु आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं।  खासकर कोई बीमा वगैरह कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे आपकी स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-ग्रे

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के लिये दिन कुछ कम ठीक रहने वाला है। विशेषकर डायबटीज से पीड़ित लोगो के लिये आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अध्यात्म में भी आज सफल हो सकते हैं।  संतान के लिये आज आप कुछ चिनताग्रस्त रह सकते हैं। प्रेम जीवन मे पारस्परिक रिश्तों में आकर्षण रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-नीला

मीन राशि

स्वास्थ्य को लेकर आपकी समस्या आज स्थिर रह सकती है। रोजगार को लेकर परेशानी बढ़ेगी। आफिस के लोगों का व्यवहार आपके प्रति खराब हो सकता है।  दाम्पत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम के लिये दिन ठीक है। छात्रों को चाहिये कि वो आलस्य और प्रमाद में दिन का समय खराब न करें।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-बादामी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here