प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर शिवराज बोले- राज्य में कांग्रेस की झूठ की दुकान खुल रही है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी राज्य के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की झूठ की दुकान खुल रही है। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हैं और आज उन्होंने दमोह से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार अजय टंडन के समर्थन में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी के दौरे के बारे में बोलते हुए सीएम चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। प्रियंका गांधी फिर यहां आ रही हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें भगवान राम और राम मंदिर से क्या दिक्कत है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि राम मंदिर के होर्डिंग्स हटाए जाएं और महाकाल महालोक के पोस्टर हटाए जाएं।

अपनी रैली में प्रियंका गांधी ने चौहान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का जीवन अभी भी संघर्षपूर्ण है। राज्य में राम मंदिर के पोस्टर लगाए जाने पर कांग्रेस के विरोध पर भी शिवराज चौहान ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप (कांग्रेस) किसी समय भगवान राम को काल्पनिक व्यक्ति कहते थे। कांग्रेस कहती थी, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे’। अब तारीख सामने आ गई है, 22 जनवरी। भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

पूरे राज्य में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का स्वागत करने वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं। पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य भाजपा इकाई के प्रमुख नेताओं की तस्वीरें हैं। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए शहर में लगे होर्डिंग्स के बारे में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराएगी। इस बीच सीएम चौहान ने आगे उज्जैन के महाकाल महालोक निर्माण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने (कांग्रेस) फर्जी आरोप लगाए और पूछा कि आपको महाकाल महालोक से क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा, ”महाकाल महलोक का निर्माण कराया गया और आपने फर्जी आरोप (भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए) लगा दिये।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here