छत्तीसगढ़ में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, उद्योगपतियों की मदद करने का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। आज कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी कांकेर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहल ने कहा कि आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, अडानी जी को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून अडानी जी की मदद करते हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार अडानी जी के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार अडानी जी के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं। 

अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने दो घंटे में वो कर दिखाया जो भाजपा ने कहा था कि ये नहीं हो सकता। 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने छत्तीसगढ़ से 2-3 बड़े वादे किए थे। किसानों की फसलों का सही दाम, किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ होगा। जब हम ये वादे कर रहे थे, तो PM मोदी से लेकर BJP के बड़े नेताओं ने कहा था- ये वादे पूरे नहीं होंगे। लेकिन हमने सरकार बनते ही उस काम को 2 घंटे में पूरा कर दिखाया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार चलाने के 2 तरीके होते हैं। एक तरीका- सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ, दूसरा तरीका- गरीब लोगों की मदद करो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों और बेरोजगारों की मदद करती है। लेकिन BJP सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की मदद करती है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात भूल जाइए, वे (बीजेपी) तीन कृषि कानून लेकर आए। राहुल गांधी ने इसका विरोध किया और विरोध के दौरान 800 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। वे हमेशा किसानों के खिलाफ काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कोई गाथा नहीं, जिसको रमन सिंह ने ठगा नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here