पानीपत: दूसरी जगह रिश्ता तय होने प्रेमिका के बाद युवक ने की खुदखुशी

उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के सुल्तानपुर में प्रेमिका के सुसाइड किए जाने से आहत युवक ने भी हरियाणा के पानीपत जिले में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शव फंदे पर लटका देख स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत कमरे पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रुप से मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।

लड़का-लड़की ने अपनी शादी की बात की थी घर

जानकारी देते हुए अनिकेत ने बताया कि वह यूपी के फर्रुखाबाद के सुल्तानपुर का रहने वाला है। उसका ताऊ का बेटा अमित (18) पानीपत के कच्चा कैंप में रहता था। वह गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने-अपने परिवारों में बात भी की, लेकिन इस रिश्ते के लिए लड़की पक्ष नहीं माना और उन्होंने रिश्ते के लिए मना कर दिया। साथ ही लड़की पक्ष ने युवती का रिश्ता कहीं और तय कर दिया।

इस बारे में अमित को पता लगा। दोनों परेशान रहने लगे। युवती भी इस रिश्ते से नाखुश थी। जिसके चलते युवती ने रविवार को घर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिस बारे में अमित को पता लगा। अमित ने रोते-रोते यह बात अपने परिवार को बताई। लड़की की आत्महत्या किए जाने की खबर सुनने के बाद से अमित बहुत परेशान हो गया। आज सुबह स्थानीय निवासियों ने अमित के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जबाब नहीं मिला तो कमरे के ऊपर बनी एक खिड़की से भीतर झांका गया। जिस दौरान देखा कि अमित पंखे पर फंदे से लटका हुआ है। अमित के दो भाई दो बहनें और हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here