स्वर्गीय जगवती देवी की आरिष्टी में जनसमूह उमड़ा

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध किसान-मजदूर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री रहे स्व. चौ. नारायण सिंह की पत्नी जगवती देवी की आरिष्टी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने सिविल लाइन स्थित नारायण निवास पर विभिन्न वर्गों से सम्बन्धित लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर स्व. जगवती की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ एवं गायत्री मंत्र का वाचन संपन्न हुआ। खादी एवं ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह तथा बाबू नारायण सिंह के पुत्र सुनील चौहान व पौत्र चंदन चौहान आदि सभी परिजनों ने आगंतुक के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here