पीएम मोदी कल दोपहर 12 बजे B20 समिट इंडिया को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर 12 बजे B20 समिट इंडिया को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, “कल, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी20 शिखर सम्मेलन भारत 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।” 

B20 शिखर सम्मेलन भारत दुनिया भर से नीति निर्माताओं, व्यापारिक नेताओं और विशेषज्ञों को B20 इंडिया विज्ञप्ति पर विचार-विमर्श और चर्चा करने के लिए लाता है। बी20 इंडिया विज्ञप्ति में जी20 को प्रस्तुत करने के लिए 54 सिफारिशें और 172 नीतिगत कार्रवाइयां शामिल हैं।

 लगभग 55 देशों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग
बिजनेस 20 (बी20) वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ आधिकारिक जी20 संवाद मंच है। 2010 में स्थापित, B20 G20 में सबसे प्रमुख सहभागिता समूहों में से एक है, जिसमें कंपनियां और व्यावसायिक संगठन भागीदार हैं। बी20 आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्रवाई योग्य नीति सिफारिशें देने का काम करता है। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 25 से 27 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 55 देशों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here