PM मोदी ने दी विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं, कहा- सामाजिक जुड़ाव का है शानदार माध्यम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ‘विश्व रेडियो दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि रेडियो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने हर महीने प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव स्वयं महसूस किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं। रेडियो के सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं। रेडियो को नवीन विषय वस्तु एवं संगीत मुहैया कराने वाले प्रशंसा के पात्र हैं। यह सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। मैंने ‘मन की बात’ के कारण रेडियो का सकारात्मक प्रभाव स्वयं महसूस किया है।’’ 

बता दें कि दुनिया भर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। रेडियो की शुरुआत भारत में 1924 से हुई और ऑल इंडिया रेडियो साल 1936 में बना।1957 में ऑल इंडिया रेडियो को आकाशवाणी का नाम दिया गया। रेडिया अब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहा है। रेडियो के जरिए समाचार ,जरूरी खबरें और दूर-दराज के इलाको तक सुचना पहुंचाई जाती है। भारत की आजादी की लड़ाई में भी रेडियो एक अहम हिस्सा रहा है। पीएम मोदी रेडियो की ताकत को समझते हुए हर महीने के अंत में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हैं और जनता से जुड़ने की कोशिश करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here