इंदौर में कांग्रेस की रैली पर पुलिस सख्‍त

NDICdJt hkd buk fUtkdÞum.... fU˜u¢x[ux vh fUtkdÞum fUt Œ=Nol> vwr˜m lu a˜tge Jtxh fuUll ytih rfUgt ˜tXeatso> CdJt ÆJs :tbu fUtkdÞume> VUtuxtu ŒVwU֘ atihrmgt ytNw

कांग्रेस के मौन रैली पर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला सहित 500 कांग्रेसियों पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज किए हैं। एक प्रकरण में कांग्रेस नेताओं पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगा है।

डीआइजी मनीष कपूरिया के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने मौन रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी। इस दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ी और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

मामले में पुलिस ने जीतू पटवारी(पूर्व मंत्री)विनय बाकलिवाल(शहर अध्यक्ष) सत्यनारायण पटेल(पूर्व विधायक)संजय शुक्ला(विधायक)देवेंद्र यादव(कांग्रेस नेता)सदाशिव यादव(कांग्रेस नेता)चिंटू चौकसे(कांग्रेस नेता) सहित 500 के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।

एक अन्य प्रकरण भंवरकुआं थाना के एसआइ सत्यजीतसिंह चौहान की शिकायत पर दर्ज किया है। इसमें भी चिंटू चौकसे,रमीज खान,अभिषेक करोसिया,शाहनवाज,निखिल वर्मा,अनवर कादरी,अनवर दस्तक,दौलत पटेल बलजीत पंजाबी सहित 200 कांग्रेस नेताओं को आरोपित बनाया है। इन पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here