राजनीतिक पर्यटन पर उत्तर प्रदेश आती है प्रियंका: मोहसिन राजा

यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है। उनका घोषणा पत्र झूठा है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं।

रजा ने कहा कि पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ये बताए कि वे उत्तर प्रदेश में कहां से चुनाव लड़ेंगी। यहां तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी है। निजी स्वार्थ के लिए, अपने परिवार को बचाने के लिए यहां वे बार-बार आती हैं और घूमकर चली जाती हैं। उनके झूठे वादों में कोई नहीं आने वाला है।

यूपी को पहली महिला मुख्यमंत्री व देश को महिला प्रधानमंत्री कांग्रेस ने ही दिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी किया। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया। इतना ही नहीं स्वरोजगार के लिए सस्ता ऋण और नौकरियों में आरक्षण का वादा भी किया।

उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत सहृदय होती हैं। राजनीति में भी यह सहृदयता आए। महिलाओं की भागीदारी बढ़े, इसलिए कांग्रेस ने उनके लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है। प्रियंका ने कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री और यूपी को पहली महिला मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी ने ही दी। आज यहां महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है। उनकी पहल मौजूदा स्थिति में बदलाव लाने के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here