प्रियंका गांधी मथुरा और मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान पंचायत में होंगी शामि‍ल, किसानों को करेंगी संबोधित

केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर के अब मथुरा और मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी। 19 फरवरी को मथुरा में किसान पंचायत का अयोजन किया जा रहा है तो वहीं अगले दिन 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत आयोजित की गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों की पंचायतों में शामिल होंगी और किसानों को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा अब 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। चर्चा है कि पार्टी ने उनको उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रत्याशी भी घोषित करने की योजना बना ली है। इसी रणनीति के तहत प्रियंका गांधी यूपी के सभी जिलों में पुराने समर्थक और प्रबुद्धजनों से मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here