प्रियंका गांधी का तगड़ा वार, कहा-‘मोदी सरकार किसानों के लिए कर रही नाकाबंदी’

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कविता के अंदाज में लिखा, ‘भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है, किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है।’ दरअसल, प्रियंका गांधी ने ये हमला ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी की खबर आने के बाद बोला है।

बता दें, तीनों नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया। जिसके चलते किसान देश की राजधानी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे है। तो वहीं, किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी की गई है तो वहीं, किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा है। तो वहीं, अब उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है।

प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कविता के अंदाज में ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘भाजपा अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है लेकिन किसान अपना हक मांगने दिल्ली आना चाहते हैं तो नाकाबंदी की जा रही है। भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है, किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here