पंजाब: 2 दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

  • बैंक में जरूरी काम करवाने वालों को अगले कुछ दिन मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। बैंक में कैश लेन-देन और चेक क्लीरेंस के लिए उन्हें अब चार दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। इसका कारण यह है कि अपनी लंबित मांगों को लेकर आल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंकों में 28 और 29 मार्च को हड़ताल रखी जाएगी।
  • 26 मार्च को महीने का अंतिम शनिवार और उसके बाद रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में चार दिन बैंक में कोई कामकाज नहीं हो सकेगा। दो दिन की हड़ताल में बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। 
  • हालांकि विशेष बात यह है कि इस हड़ताल में एसबीआइ की शाखाएं हिस्सा नहीं लेंगी। देश की सबसे बड़ी बैंक होने के नाते लोगों को इससे थोड़ी राहत रहेगी। 
  • बैंक के कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली हड़ताल का मुख्य कारण सरकारी बैंकों के निजीकारण करने का विरोध है। एसोसिएशन के सदस्य ओपी मेहता ने कहा है कि 2 दिन बैंक बंद रहेंगे और इस दौरान कुल 1500 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैंकों में कैश का लेन-देन नहीं होगा और चेक क्लीयरिंग का काम भी नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here