पंजाब: कपूरथला अदालत में पेश होंगे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज कपूरथला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उन्हें मेडिकल करवाने के लिए ले गई है। सिविल अस्पताल कपूरथला में मीडिया से बातचीत में खैरा ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद तसल्ली से बात करूंगा। क्योंकि भगवंत मान पुलिस अफसरों से लड़ता है, वह (भगवंत) अपना संतुलन खो बैठा है।

इससे पहले गुरुवार को उन्हें हाईकोर्ट से नशा तस्करी मामले में 90 दिन बाद जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। कपूरथला पुलिस ने शाम को न्यू ज्यूडिशियल कांप्लेक्स स्थित एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने खैरा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।

कपूरथला के थाना सुभानपुर में गुरुवार सुबह गांव डोगरांवाल निवासी महिला रणजीत कौर की शिकायत पर खैरा के खिलाफ धारा-195-ए (झूठी गवाही के लिए धमकाना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विधायक सुखपाल खैरा उसे (शिकायतकर्ता) झूठी गवाही देने के लिए धमका रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here