पंजाब: शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से 2 साल तक किया दुष्कर्म

लुधियाना। तलाकशुदा महिला से एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर उससे दो साल तक शरीरिक संबंध बनाता रहा, उसके गर्भवती होने पर उस पर बच्चे को गिराने का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना टिब्बा में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में टिब्बा रोड़ निवासी महिला ने बताया कि उसका अपने पति से साल 2016 में तलाक हो गया था। इसी दौरान ही वह अजीत नगर के निवासी अरुण बहल के संपर्क में आई थी। आराेपित ने शादी करवाने का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक संबंध बनाता रहा है।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो उस पर बच्चा गिराने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने मना किया तो उसने उसे जान से मार देने की धमकियां दी और छोड़ दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अरुण बहल निवासी अजीत नगर लुधियाना के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ बलदेव राज ने बताया कि अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here