रोहतक: दो बहनों सहित 5 लड़कियां लापता, अपहरण की आशंका

रोहतक शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो बहनों समेत पांच लड़कियां लापता हो गई। दो मामलों में स्वजनों ने बेटियों के अपहरण की आशंका जताते हुए कई नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उसमें लड़कियां और महिला भी शामिल है। खास बात यह है कि इसमें तीन मामले अकेले शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लड़कियाें की तलाश शुरू कर दी है।

मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिवाजी कालोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी बड़ी 14 साल की है। जो सुबह के समय लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा। आरोप है कि जेपी कालोनी का रहने वाला एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण किया है। इसमें नेपाल की रहने वाली एक महिला भी शामिल है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here