राहुल गांधी का BJP पर एक और हमला, पूछा- भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला करने का सिलसिला जारी है। उन्होंने एक बार फिर सरकार को सवालों में घेरते हुए पूछा कि भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है? हालांकि राहुल गांधी ने इसका जवाब भी खुद  बता दिया है।


 राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है?’ इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, ‘झूठ और फालतु नारे लगाने वाला गुप्त मंत्रालय। वहीं एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि  कोरोना वायरस महामारी में लगाए गए लॉकडाउन से पैदा हुई आर्थिक तंगी से निपटने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को मजबूती दी जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने  ग्रामीण इलाकों में मनरेगा से लोगों को मदद मिलने से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए कहा  थ्का इस समय जनहित सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्वीट किया था कि देश के कमज़ोर वर्ग को अबकी बार भी मनरेगा से राहत मिल रही है। लॉकडाउन से पैदा हुई आर्थिक तंगी से निबटने के लिए इस योजना को और मज़बूत करना ज़रूरी है। सरकार किसी की भी हो, जनता भारत की है और जनहित हमारी ज़िम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here