दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में रविवार को हुई 3.7 एमएम बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार से अधिकतम अधिक रहा।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.9 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं शाम को साढे पांच बजे तक 0.8 एमएम बारिश हुई। दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश आया नगर में दर्ज हुई। वहीं एनसीआर के गुरुग्राम में सुबह साढ़े आठ बजे तक 39.5 एमएम बारिश दर्ज हुई।

केंद्र के अनुसार सोमवार को सुबह के समय बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है जिससे तापमान में गिरावट हो सकता है। हालांकि मंगलवार से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। बुधवार को हल्की धूप निकलने की संभावना है। 24 मार्च को एक बार फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here