रांची मे बारिश का मौसम

अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम से जुड़ी हुई कोई चेतावनी नहीं दी गयी है। संभावना है कि अगले पांच दिनों तक राज्य में मानसून की स्थिति मध्यम से कमजोर की श्रेणी में रहेगी।

रांची में बारिश थमते ही एक बार फिर से पारा चढ़ने लगा है। तीन दिनों में रांची के उच्चतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 31 अगस्त का रांची को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले 24 घंटे में बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियसके पार पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

रांची में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हवा नहीं चलने से लोगों को सुबह से ही उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आज एक से दो बार हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन की भी संभावना है।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना
रांची के अलावा खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद और दुमका में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों तक राज्य में सामान्य बना रहेगा मानसून
हालांकि अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम से जुड़ी हुई कोई चेतावनी नहीं दी गयी है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक राज्य में मानसून की स्थिति मध्यम से कमजोर की श्रेणी में रहेगी। मौसम विभाग दिल्ली के द्वारा मानसून को लेकर जारी विशेष पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगस्त के महीने में झारखंड सहित पूरे देश में मानसून की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर रही। राज्य में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्जे की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग में 8 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान देवघर में 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 21.8 मिमी रिकार्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here