राजीव गांधी के जन्मदिन पर

दिन पर मुजफ्फरनगर जिले के कांग्रेसजनों के साथ ही देशभर के 20 अगस्त को पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के जन्म कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। जिले के प्रमुख समाजवादी चिन्तक और वारे ष्ठ अधिवक्ता तथा पत्रकार श्री सत्य वीर अग्रवाल, जिनका मैं बड़े भाई के समान आदर करता हूँ, ने फोन पर बातचीत के दौरान सिंकंवा किया कि सत्ता दल (भाजपा) के किसी बड़े नेता ने राजीव गांधी के जन्मदिन पर उन्हें याद नहीं किया जबकि पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह का जन्म दिन धूमधड़ाके से मनाया गया। यह सामान्य शिष्टाचार के अनुकूल नहीं है।

राजीव गांधी निश्चित रूप से नेक और भले इंसान थे। मेरी धारणा उनके प्रति यह रही थी कि यदि लिट्टे आतंकवादी उनकी हत्या न करते तो देश को पुराने ढर्रे से निकाल कर नये भारत का निर्माण करते। वे राजीव गांधी ही थे जिन्होंने से ईमानदारी से स्वीकार किया था कि एक रूपये में से मात्र 15 पैसे ही जनहित में खर्च होते हैं। साथ ही यह भी नहीं भूल सकते कि ये राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने शाहबानों के मामले में कट्टरपंथी मुसलमानों के सामने घुटने टेकरिये थे और आरिफ मुहम्मद खाँ को लम्बे समय तक राजनीतिक वनवास का देश राजीव गांधी को कायरता के कारण झेलना पड़ा।

देश के प्रधानमंत्री कोई भी रहा हो, उन के मान-सम्मान की औपचारिकता समान रूप से निबाहनी चाहना जरूरी है। किन्तु दुर्भाग्य से यहाँ तो पहले से विभाजनकारी रेखायें पहले ही खींच दी गई हैं। इतेिहास नहीं भूल सकता कि चौ. चरण सिंह को यमुना के तट पर तभी जगह मिली थी जब महेन्द्र सिंह टिकैटने सिसौली से दिल्ली कूच की चेता बनी घी। किसान घाट महेन्द्र सिंह टिकैत की चेतावतो का गवाह है। कौन भूल सकता है कि यो. वी. नरसिम्हाराव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय के भीतर प्रवेश नहीं मिला था।

नये नेतृत्व को बंदिश की इन चारदीवारियों को तोड़नेका साहस दिखाना पड़ेगा।

इस देश में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के अलावा लाल बहादुरशास्त्री, गुलजारी लाल इन्दा, चौ.चरण सिंह वी.पी. सिंह, चन्द्रशेखर, इन्द्र कुमार गुजराल, एच.डी. देवगोडा, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे गैर कांग्रेसी नेता भी प्रधानमंत्री रहे हैं। दशकों से केवल एक ही परिवार के लोगों को विशेष तरजीह देने की नीति देश अब आगे चलाने को तैयार नहीं है।

गोविन्द वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here