जल्द ही रणबीर-आलिया एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आएंगे

इस समय लगभग सभी लोग बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर  शादी को लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। जिसमें कई फनी तस्वीरों के साथ दोनों के मीम्स बनाए गए हैं। और तो और मीम्स की बाढ़ में नेटफ्लिक्स इंडिया भी कूद पड़ा है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर रणबीर-आलिया की कई फिल्में जैसे- हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और ये जवानी है दीवानी के छोटे-छोटे वीडियोज को मिलाकर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के अंत में आलिया भट्ट किंग खान के सिग्नेचर पोज को कॉपी करते हुए कह रही हैं- ‘कब से इंतजार कर रही हूं तेरा।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा है- ये दोनों रियल लाइफ में भी ग्रेट कपल हैं। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद तो कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। वीडियो देखने के बाद तो एक यूजर ने रणबीर आलिया का नाम ‘रनलिया’ तक रख दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘अब तो नेटफ्लिक्स इंडिया भी आलिया रणबीर फैन पेज बन चुका है।’ 

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

हाल ही में चर्चा थी कि अभिनेत्री ने हाल ही में एस एस राजामौली की एक नई फिल्म के लिए हामी भरी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। रणबीर-आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here