कर्नाटक भाजपा के अकाउंट से तुरंत हटाएं विवादित वीडियो: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कर्नाटक भाजपा के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को तैयारी है और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। दरअसल कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से एक विवादित वीडियो साझा किया था। इसके बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा को पत्र लिखकर वह पोस्ट हटाने का निर्देश दिया था।

उधर कांग्रेस ने भी इस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद भी जब कर्नाटक भाजपा ने अपने अकाउंट से वह विवादित पोस्ट नहीं हटाई, तो चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है। अब चुनाव आयोग ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स को तत्काल प्रभाव से उस विवादित पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया है। 

क्या है पूरा मामला? 
भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने चार मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें आरक्षण विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी पर निशाना साधते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने पांच मई को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक भाजपा दंगे भड़काना चाहती है। 

इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा की राज्य इकाई को वह वीडियो हटाने के लिए कहा था। निर्देश देने के बाद भी वह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया गया। इसके बाद इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और पार्टी के राज्य अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here