सहारनपुर: अस्पताल से बाहर आते ही योगी सरकार पर बरसे चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को उनपर गोली से हमला किया गया था। इस घटना में चंद्रशेखर आजाद बाल-बाल बच गए थे। उन्हें गोली छूकर निकली थी। इसके बाद उन्हें सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है। चंद्रशेखर आजाद ने साफ तौर पर कहा कि मुझे गोली या बंदूक से नहीं डरा सकते।

योगी सरकार पर निशाना

चंद्र शेखर आज़ाद ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि यह आज का हमला नहीं है, वंचितों पर तो सदियों से हमला होते आया है लेकिन आज कानून का राज है। उन्होंने कहा कि जब मेरे जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है तो कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है? पिछले 24 घंटे में क्या कार्रवाई हुई? उन्होंने कहा कि अपराधी अभी भी खुले आम घुम रहे हैं, यह बिना सत्ता के सरंक्षण के नहीं हो सकता। सरकार की घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस घटना पर बिल्कुल न बोलना स्पष्ट करता है कि वे अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं। 

हुए थे घायल

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गये थे। गोली आजाद के पेट से छूकर निकली है और अब उनके द्वारा बताये गये घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद पर हमले के आलोक में ट्वीट किया, सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। भाजपा राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा। उप्र में जंगलराज।’’ सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक खतरा है। जाग जाओ सरकार।’’ 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here