वरिष्ठ पत्रकार रुद्रेश फौजी का निधन

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार रुद्रेश फौजी का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि रुद्रेश फौजी पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। वे एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। आज वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। तमाम पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

‘देहात परिवार’ दु:ख की इस घडी में शोकाकुल परिवार के साथ है। ईश्वर उन्हें इस अपार दु:ख को सहने की क्षमता प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here