शामली: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। गांव के जंगल में महिला का अर्धनग्न शव एक खेत में पड़ा मिला। परिजन मौके पर हंगामा कर रहे हैं, शव उठने नहीं दे रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार दोपहर जंगल में घास लेने गई थी। शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाने पर अड़े हैं। एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here