शिमला: मार्च का सबसे अधिक दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लगातार बढ़ रही गर्मी से जूझ रही प्रदेश की जनता को कुछ ठंडक मिलने के आसार जताए हैं। 19 और 20 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

शिमला में बुधवार रात को मार्च माह के दौरान का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में होली तक मौसम साफ रहेगा। 19 और 20 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश भर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लगातार बढ़ रही गर्मी से जूझ रही प्रदेश की जनता को कुछ ठंडक मिलने के आसार जताए हैं। 19 और 20 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 20 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here