पंजाब:होमगार्ड जवान की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार; बोला-पत्नी को भड़काता था, इसलिए मार डाला

जालंधर, जेएनएन। शिव नगर में रहने वाले पंजाब पुलिस के होमगार्ड घारा राम बाबा की हत्या करने वाले दामाद रवि कुमार को पुलिस ने लेदर कंपलेक्स के पास गिरफ्तार कर लिया है। रवि कुमार अपने किसी रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि घारा राम उसकी पत्नी को भड़काता रहता था। वही उसका रिश्ता खराब कर रहा था और पत्नी से मिलने भी नहीं देता था। उसका कहना था कि जितनी बार पत्नी को मनाने गया था उसके बाप ने भड़का कर माहौल खराब करता था। एक हफ्ता पहले भी उसने अपने ससुर को समझाने कोशिश की तो बीच सड़क विवाद हो गया। इसी गुस्से में उसने शुक्रवार को उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।

सर्जिकल फैक्ट्री में काम करने वाले रवि कुमार ने बताया कि वह अपने ससुर से इतना नाराज था कि उसकी हत्या करने के लिए कई दिनों से सोच रहा था। वह अपने ससुर घारा राम का सिर काट कर ले जाना चाहता था। पिछले हफ्ते उसने खुद ही एक तेजधार चाकू बनाया। सर्जिकल का काम जानता था इसलिए चाकू ऐसा बनाया कि एक ही बार में उसका काम तमाम हो जाए और वो उस का सिर काट ले जाए। एसीपी बरजिंदर सिंह ने बताया कि रवि कुमार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

यह है मामला

शुक्रवार को होमगार्ड जवान घारा राम बाबा का राजनगर स्थित नाखां वाले बाग के पास उसी के दामाद रवि कुमार ने चाकू मारकर कत्ल कर दिया था। लोगों ने बताया था कि ससुर और दामाद के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। आठ महीने पहले ही रवि कुमार और घारा राम बाबा की बेटी रोशनी के बीच शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। कुछ समय पहले भी रवि कुमार ने घारा राम की बेटी रोशनी पर दातर से हमला किया था, जिसके बाद पुलिस को शिकायत की थी और अदालत में केस भी चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here