विवादों और दंगों को बीज की तरह बोने का परिणाम भयानक होगा: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम और मिजोरम की सीमा पर पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर शनिवार को दावा किया कि विवादों और दंगों को इस पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है जिसका परिणाम भयानक होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा।’’

गत सोमवार को असम और मिजोरम पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें असम पुलिस के पांच कर्मी और एक निवासी की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। मिजोरम पुलिस ने इस हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here