श्रीलंका: मध्यरात्रि से इमरजेंसी लागू, दूसरी बार आपातकाल घोषित

आर्थिक संकट के चलते मुसीबतों में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार आधी रात से देश में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका में एक महीने से अधिक समय में दूसरी बार आपातकाल लगाया गया है। देश की जनता बदहाल अर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति से त्यागपत्र देने की मांग कर रही है।

राजपक्षे की ओर से आपात स्थिति का एलान किए जाने के बाद श्रीलंका में पुलिस और सुरक्षा बलों को ज्यादा अधिकार मिल गया है। अब वे मनमाने ढंग से लोगों को गिरफ्तार कर सकते हैं और हिरासत में ले सकते हैं। हालांकि, राष्ट्रपति के मीडिया प्रकोष्ठ का कहना है कि राजपक्षे ने देश में आपातकाल लागू करने का फैसला इसलिए लिया है, ताकि कामकाज सुचारु ढंग से होता रहे। इसका मकसद जन सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं को बरकरार रखना है। एएनआइ के अनुसार, संसद में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने सत्र को 17 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here