नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इस समिट में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम के चलते शहर के कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित या प्रभावित रहेगा। जिन वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा।
समिट के दौरान सुरक्षा और सुचारू आवाजाही को ध्यान में रखते हुए 10 स्कूलों में बोर्ड परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं, जिनके लिए वैकल्पिक मार्ग पहले ही तय किए जा चुके हैं। शिक्षा विभाग के साथ समन्वय भी किया गया है।
नियंत्रित मार्ग
मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह टोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू (भीकाजी कामा से यशवंत प्लेस गोल चक्कर तक), कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम टोड, सी हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सिकंदरा रोड, अशोक रोड, पृथ्वीराज रोड, कौटिल्य मार्ग, पुराना किला रोड, शेर शाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, सेंट्रल स्पाइन रोड आदि।
मुख्य वैकल्पिक मार्ग
उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर:
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आजादपुर, पंजाबी बाग, धौला कुआं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन:
ईएसबीटी कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, राजघाट, रानी झांसी मार्ग, डीबीजी रोड।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन:
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, हनुमान मंदिर, एसपी मुखर्जी मार्ग।
हवाई अड्डा मार्ग:
गुरुग्राम से टी3, टी4, टी2 टर्मिनल: एनएच-48, राव गजराज सिंह मार्ग, पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड, यूईआर-2, सर्विस रोड एनएच-48, टी3 टर्मिनल रोड।
इस समिट के दौरान दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की पूरी संभावना है, इसलिए वाहन चालक पहले से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और समय पर योजना बनाकर निकलें।