होली के मौके पर डीएमआरसी ने दिल्ली में मेट्रो सेवा की टाइमिंग में बदलाव किया है। राजधानी में 14 मार्च को सभी लाइनों पर मेट्रो दोपहर 2:30 बजे संचालित होगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट लाइन पर भी रहेगी। डीएमआरसी ने यह फैसला रंग और हुल्लड़बाजी को ध्यान में रखते हुए लिया है।

लखनऊ मेट्रो भी चलेगी दोपहर 2.30 बजे से 
लखनऊ में भी मेट्रो का संचालन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और रोज की तरह रात 10:30 बजे तक चलेगा। सामान्य दिनों में संचालन सुबह छह से रात साढ़े दस बजे तक होता है। ये सूचना मेट्रो प्रबंधन की ओर से मंगलवार को जारी की गई है।