नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को दोहराया कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। भारत सरकार को इसे बहाल करना चाहिए, जैसा कि उसने संसद में वादा किया था। भारत सरकार को अपनी प्रतिबद्धता पूरी करनी होगी। जब मैं संसद का सदस्य था, तब उसने संसद में जो वादा किया था।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक समारोह में बोलते हु उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए लड़ने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की और कर्नाटक के हम्पी में 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, वह एक महिला है, चाहे वह इजराइल से हो या कहीं और से। ऐसा नहीं होना चाहिए था। शासन में महिलाओं की अधिक भागीदारी का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा “पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। हमने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संसद में एक विधेयक पारित किया है, लेकिन कौन जानता है कि इसे कब लागू किया जाएगा। अब्दुल्ला ने महिलाओं से आगामी स्थानीय निकाय और नगरपालिका चुनावों में भी जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया।