जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में रविवार को बारिश और बर्फबारी से जनजीवन फिर प्रभावित रहा। भूस्खलन, बर्फ की चादर बिछने और फिसलन के चलते कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। पर्वतीय इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। जम्मू संभाग के ज्यादातर जिलों में 5 से 8 डिग्री तक तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। कश्मीर के कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा में बर्फबारी होने के साथ तंगमर्ग समेत अन्य इलाकों में बारिश का दौर जारी है। गुलमर्ग में मामूली हिमपात हुआ है। कुलगाम और शोपियां के कुछ हिस्सों को छोड़कर सभी सड़कों पर यातायात चालू है। 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप
श्री माता वैष्णो देवी भवन में सीजन में दूसरी बार 15 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी हैं। इससे कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। भैरो घाटी और नत्थाटॉप में 30 सेंटीमीटर, पटनीटॉप, पंचैरी में सांकरी देव स्थान, डुडू बसंतगढ़, कठुआ, रामबन के पर्वतीय इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बर्फ की चादर बिछ गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
जम्मू में इस तरह दिखा मौसमपटनीटॉप, नत्थाटॉप, पंचैरी में बर्फबारी,  सैलानी लुत्फ उठाने पहुंच
बर्फबारी और बारिश से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने सोमवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। उधमपुर जिला के पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप, पंचैरी में बर्फबारी की सूचना पर सैलानी भी लुत्फ उठाने पहुंच गए। उधमपुर के मोंगरी और लांदर मार्ग पस्सियां गिरने से बंद हो गए हैं।बर्फबारी के बाद वैष्णो देवी भवन का नजारा।माता वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा बाधित, यात्रा सुचारु रूप से जारी 
घाटी के कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। इससे कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हिमपात-बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद होने के साथ खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी जाने वाले हेलिकॉप्टर सेवा ठप रही लेकिन यात्रा जारी है। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग में करीब छह इंच तथा अनंतनाग में भी तीन इंच बर्फ गिरी है। शोपियां, पुलवामा और कुलगाम जिलों में भी दो से सात इंच तक बर्फ गिरी है। कश्मीर संभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को लगाया है। श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें जारी हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में बर्फबारी का नजारा।जम्मू-कश्मीर हाईवे पर एक हजार ट्रक फंसे, यातायात बहाल करने की कोशिश जारी 
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद महीने के अंत तक मौसम के साफ रहेगा। भूस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हाईवे बंद होने की वजह से रामबन जिले के चंद्रकोट और रामसू के बीच करीब 1000 ट्रक फंस गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) शबीर अहमद मलिक ने बताया कि हाईवे को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। बर्फबारी के बीच बच्चेरामबन में खाई में फिसला ट्रक, एक घायल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के चंबलवास इलाके के पास एक भारी ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर जा रहा ट्रक (एचआर 38 यू-4552) अनियंत्रित होकर चमलवास के पास एक खाई में गिर गया। परिणामस्वरूप चालक घायल हो गया। पुलिस और स्वयंसेवकों ने बचाव अभियान शुरू कर उसे उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। घायल की पहचान रमेश कुमार (36) पुत्र सूरम चंद चैनोनी उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here