जम्मू में लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों को टक्कर मारने के आरोपी को नौ साल बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किश्तवाड़ जिले के होंडाना दरवाले गांव का रहने वाला है। चमन लाल पर 2013 में दोमाना इलाके में तेज गति से गाड़ी चलाने समेत अनय धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

इसके बाद से वह गायब हो गया था। लंबे समय से गायब हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद जांच दल ने गुप्त सूचना के बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपपत्र दायर किया गया था। इसके बाद स्थानीय स्थानीय अदालत ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था।