रांची। उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए गए सवालों पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बाउरी ने कहा कि रेड्डी का बयान नक्सलियों के समर्थन जैसा प्रतीत होता है और इससे इंडिया गठबंधन की तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति उजागर होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किसी सरकार के आदेश पर नहीं, बल्कि अदालत के निर्देशों के आधार पर हुई थी। इसी तरह उन्हें जमानत भी न्यायपालिका से ही मिली।
संविधान पर अविश्वास का आरोप
अमर बाउरी ने आगे कहा कि रेड्डी के बयानों से ऐसा लगता है कि उन्हें भारत के संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की कि संवैधानिक प्रक्रिया और न्यायालय के फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए।