मध्य प्रदेश का पहला पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन में बनकर तैयार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसका शुभारंभ 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर यह पॉड होटल बनाया गया है, जिसमें दो तरह के कमरे उपलब्ध हैं। अधिकारियों के अनुसार किराया अभी इनक किराया तय नहीं हुआ है, अगले दो दिन में किराए की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
पॉड होटल में मिलेगी यह सुविधा
1- एसी: हर पॉड में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री गर्मी से राहत पा सकेंगे।
2-वाइ-फाइ: यात्रियों को इंटरनेट का सुचारु रूप से उपयोग करने के लिए हाई-स्पीड वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
3-बिस्तर और तकिया: पॉड्स में आरामदायक बिस्तर और तकिए की व्यवस्था की गई है।
4- टॉयलेट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग): स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा प्रदान की गई है।
5- गर्म पानी के लिए गीजर: ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए गीजर लगाए गए हैं।
6- लॉकर और लगेज रूम: यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर और लगेज रूम की सुविधा है।
7- चार्जिंग पॉइंट: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए प्रत्येक पॉड में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध है।
8- फायरफाइटिंग सिस्टम: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पॉड होटल में फायरफाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
9- टीवी: मनोरंजन के लिए प्रत्येक पॉड में टीवी की सुविधा दी गई है।
10- मेकअप मिरर: यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड्स में मेकअप मिरर उपलब्ध कराया गया है।
11- सीसीटीवी कैमरे: सुरक्षा के लिए होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था है।
12-. सिंगल पॉड 58 पॉड बनाए गए हैं।
13- फैमिली 20 पॉड इसमें दो बच्चे और दो वयस्क आराम से ठहर सकते हैं।
जाने क्या है पॉड होटल
पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान में विकसित किया गया था। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल नुमा इकाइयों में यात्रियों के ठहरने की सुविधा दी जाती है। यह उन यात्रियों के लिए आदर्श होता है जो किफायती दर पर ठहरने की सुविधा चाहते हैं। पॉड होटल में कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
आसानी से उपलब्ध बुकिंग विकल्प
पॉड होटल की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। यात्रियों को बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा।
यात्रियों के लिए आरामदायक और किफायती ठहराव
भोपाल रेलवे स्टेशन पर खुलने वाला यह पॉड होटल यात्रियों को आरामदायक और किफायती ठहराव प्रदान करेगा। खासकर उन यात्रियों के लिए यह उपयोगी होगा, जो कुछ समय के लिए विश्राम करना चाहते हैं या ट्रेन के लंबे इंतजार में बेहतर विकल्प खोज रहे हैं।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया शुरू
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस पॉड होटल की योजना बनाई गई थी। नई बिल्डिंग 20 अक्टूबर 2019 को शुरू की गई थी और लगभग 6 साल बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला पॉड होटल खोला गया था। अब भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों के आरामदायक और किफायती ठहराव को सुनिश्चित करेगी।