छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में पहुंचे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज महाराष्ट्र तक सीमित नहीं हैं। उनकी एकता की विरासत देश के लिए प्रेरणा है। स्वतंत्रता की शताब्दी में महाशक्ति बनने का भारत का संकल्प शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित है।

औरंगजेब को लेकर उन्होंने कहा कि वह शासक जिसने स्वयं को आलमगीर कहा, मराठों से लड़ा और पराजित होकर महाराष्ट्र में मारा गया। इससे पहले शाह ने रायगढ़ किले के पास पचाड में शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई को पुष्पांजलि अर्पित की। शाह के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार, और भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले और राज्य मंत्री शिवेंद्रसिंह भोसले थे।

अमित शाह यहां से सुतारवाड़ी जाएंगे और वहां एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ के सांसद सुनील तटकरे के आवास पर दोपहर के भोजन के लिए जाएंगे। गौरतलब है कि तटकरे ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें भोजन का निमंत्रण दिया था, जिसे शाह ने स्वीकार भी किया। तटकरे ने कहा कि लंच के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं होगी।