राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, अजय राय ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पत्र में अजय राय ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ एक व्यक्ति ने हाथापाई की थी और उन्हें चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया था।

अजय राय ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों को अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जनता और समर्थकों से संवाद के लिए हमेशा उपलब्ध रहना पड़ता है। ऐसे में राहुल गांधी की व्यक्तिगत सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी कांग्रेस और देश की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राहुल गांधी ने जनता से सीधे संवाद स्थापित करने वाले कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है, जिनमें भारत जोड़ो यात्रा और लोकसभा चुनाव प्रचार शामिल हैं। वर्तमान में वह बिहार में जन-अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें लाखों लोग उनके विचार सुनने और देखने जुट रहे हैं।

अजय राय ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के परिवार के सदस्य पहले भी आतंकवादी हमलों के शिकार हुए हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में चूक एक महत्वपूर्ण कारण रही। इसलिए उनके लिए उच्चतम स्तर की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here