छिबरामऊ के खानपुर कसावा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र में मंगलवार को अचानक किंग कोबरा ने हड़कंप मचा दिया। सांप डॉक्टर के केबिन में दवाइयों की रैक में छुप गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने इसे देखते ही तुरंत आसपास मौजूद लोगों को जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने रैक में करीब 3.5 फीट लंबे किंग कोबरा को देखकर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा। वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई।
बाद में किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने बड़ी राहत महसूस की।