चकेरी थाने में युवक ने पूछताछ के डर से ब्लेड से रेत ली अपनी गर्दन

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा मोड़ के पास गुरुवार को यह संदिग्ध युवक खेतों में मिला था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी हालत देखते हुए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल में भर्ती कराया और बाद में कांशीराम अस्पताल तथा फिर हैलट अस्पताल रेफर किया।

पुलिस पूछताछ में युवक ने शुरुआत में जवाब देने से इनकार किया, लेकिन बाद में उसने अपना नाम कृष्णा बताया। उसने कहा कि वह रामादेवी पुल के नीचे रहता है और वहीं सोता है।

चकेरी थाने में उप निरीक्षक और दो दीवान युवक की जानकारी लेने आए। इसी दौरान युवक ने मौका पाकर अपने गर्दन पर नुकीली वस्तु से वार कर लिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने उसे काशीराम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर किया। जानकारी के अनुसार, युवक नशे का आदी है और पहले भी कई गहरे घाव खुद पर कर चुका है।

गौरतलब है कि गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा युवक को पीटने पर महाराजपुर थाने के दरोगा की तहरीर पर 5 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here