मिशन शक्ति 5.0: डॉ. मिश्र बोले- नारी शक्ति ही भारतीय संस्कृति की पहचान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। आयुक्त सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियों, गाय और तुलसी तक को ‘मां’ कहा जाता है। ज्ञान की देवी मां सरस्वती, धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा तथा काली हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने महिलाओं और बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here