यूपी: पूर्व मंत्री दीपक कुमार बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई टीम का गठन किया गया है। इसमें 3 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिवों को शामिल करते हुए संगठन को मजबूती देने का काम किया गया है। मुजफ्फरनगर जनपद से पूर्व मंत्री और कांग्रेस के समर्पित सिपाही पूर्व मंत्री दीपक कुमार को फिर से उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही यहां पर जिलाध्यक्ष रहे हरेन्द्र त्यागी को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक दीपक कुमार को पुन: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here