उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। रात और सुबह की हवा में अब ठंडक के साथ राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट थमी रहेगी और कुछ जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है।

बुधवार को उरई में दिन का तापमान 3.6 डिग्री बढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कानपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट पर नियंत्रण रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिलने के कारण अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।