अलीगढ़ पुलिस ने शनिवार को अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी विवादित धर्मगुरु पूजा शकुन पांडे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूजा की लोकेशन राजस्थान में मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।

पूजा शकुन पांडे पहले निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर रह चुकी थीं, लेकिन बाद में इस पद से हटा दी गई थीं। हत्या के बाद उनका हरिद्वार में धर्म संसद में मौजूद होने का भी पता चला था, जिससे विवाद बढ़ गया था। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।